कहानी का कार्यक्षेत्र

2021

गाजर भरने का स्टैंड

satyabhartischool belwa rana ji

Rajasthan

गुरु

Narendar singh inda

Step 1 महसूस करें

हमारे आस पास अगर हम देखें तो हमारे ग्रामीण इलाके में किसान भाइयों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है अपनी फसल को उगाकर उत्पादन करके बाजार तक पहुंचाने में ,तो हमने इनकी सहायता के लिए सोचा कि हम कुछ इनकी सहायता करें और इनके फसल उत्पादन के लागत मूल्य में कुछ कमी करें

किसान जब खेत में गाजर की फसल निकालता है , तो उसे गाजर को धोकर कट्टो में पैक करके बेचना पड़ता है और इस दौरान कट्टे को पकड़ने के लिए दो मजबूत श्रमिकों की जरूरत पड़ती हैं और अन्य श्रमिक गाजर को कट्टे के अंदर डालता है क्योंकि गाजर को व्यवस्थित रूप से कटे के अंदर जमाना पड़ता है अन्यथा गाजर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती है जिससे किसान को पूरे दाम प्राप्त नहीं होते हैं | इससे कट्टे की भरने की कीमत 15 से ₹20 लगती हैं

इस समस्या से प्रभावित हमारे किसान लोग थे और और इनकी समस्या यह थी हमारी फसल की लागत को कैसे कम किया जाए और अधिक मुनाफा कमाया जाए

Step 2 Imagine

हमने इस समस्या से निजात पाने के लिए बहुत सारे हल निकाले जिनमें मिलजुल कर काम करना अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग लेना अपने स्तर पर मशीनें बनाकर उसका उपयोग लेना मशीनों की लागत को कम करना रसायनों का उपयोग कम करना जैविक खेती को अपनाना

इन हलो में से हमने अपने स्तर पर मशीनों को बनाना और उनकी लागत को कम करके अपने फसल उत्पादन की लागत को कम करना अपनाया

Step 3करना

हमने सबसे पहले इस वक्त चल रही गाजर की फसल की लागत को कम करने के लिए प्रोजेक्ट बनाने का सोचा हमने गाजर को धोकर कट्टो में पैक करके बाजार भेजने की प्रक्रिया को देखा | उसमें हमने देखा की गाजर को धोने की प्रक्रिया में किसान को काफी लागत आती है इसीलिए हमने गाजर धोने की लागत को कम करने के लिए उसमें लगने वाले श्रमिकों की जगह हमने गाजर कट्टे को पकड़ने के लिए एक स्टैंड बनाया जिससे किसान को गाजर धोने में दो श्रमिकों की जरूरत कम हो गई जिससे उनके काम में तेजी आई और लागत में कमी आई जिसमें नीचे कट्टे के आकार का लोहे के पाईप से आयताकार आधार बनाया और उसके ऊपर लोहे के दो पाइपों को ऊर्ध्वाधर खड़ा करके इस प्रकार का स्टैंड बनाया जिसके अंदर कट्टे को को टांककर हम लोग इसमें आराम से गाजर को भर सकते हैं | वापस स्टैंड से कट्टे को निकालने के लिए इसके नीचे हमने पेंडल लगा दिया है जिसको दबाकर कट्टे को ऊपर करके आराम से स्टैंड से बाहर निकाल सकते हैं |

अब केवल दो श्रमिक ही गाजर के कट्टे को भर सकते हैं और आराम से काम कर सकते हैं | इससे किसान की कट्टे भरने की लागत में 50% की कमी आती है और इस स्टैण्ड लागत भी ज्यादा नहीं है ₹1500 से ₹2000 में स्टैंड बन जाता है | किसान कई वर्षों तक इसे काम में ले सकता है |

100

इस प्रोजेक्ट की प्रशंसा में लोगों ने यह कहा कि इससे हमें काफी आर्थिक मदद मिलेगी और जो श्रमिकों की इस समय में मारामारी चल रही है उससे भी हमें निजात मिलेगा

इस प्रोजेक्ट को बनाने में हमें ज्यादा मुश्किल है नहीं आई हमने इसकी डिजाइन तो तैयार कर दी लेकिन अब उस डिजाइन के आधार पर इसको बनाने के लिए हमें एक अच्छे से मिस्त्री की जरूरत पड़ी

7-15 दिन

कम काम और आर्थिक विकास

हमने इस प्रोजेक्ट के बारे में इसलिए सोचा क्योंकि हम किसान परिवार से संबंध रखते हैं और हमें पता है कि हमारे परिवार वाले खेती में कितनी मेहनत करते हैं और उससे हमें कितना मुनाफा होता है इसलिए हमने इस फसल उत्पादन की लागत को कम करने के लिए यह कदम उठाया

Step 4 साझा करें

हमने हमारे प्रोजेक्ट को हमारे आसपास के सभी किसान भाइयों के साथ साझा किया और अपने स्कूल में हमारे अध्यापकों और हमारे क्षेत्र के लोहे का काम करने वाले मिस्त्री आपके साथ साझा किया | आज हमारे लगभग पूरे क्षेत्र के अंदर यह गाजर भरने का स्टैंड लोगों के ज्यादा से ज्यादा काम आ रहा है और इसकी हमें बहुत खुशी है

100 से अधिक

आज हमारे पूरे क्षेत्र में हमारा यह गाजर भरने का स्टैंड सभी किसान भाइयों के काम आ रहा है और अब यह हमेशा काम आता रहेगा